महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर। थाना अभनपुर क्षेत्र के ग्राम कोलार में महिला से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पड़ोसी महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता द्वारा पति को जानकारी देने के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू लेकर हमला करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना अभनपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।