रायपुर, 20 जून। सारंगढ़ में आयोजित प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला और खेती बचाओ अभियान में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किसानों से रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से बचने और जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते रसायनों के उपयोग से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा गौ ग्राम जनजागरण वाहन को रवाना किया। इस दौरान किसानों को जैविक खाद किट और हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। कृषि विशेषज्ञों ने वर्मीकंपोस्ट, हरी खाद और प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी।

