पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य केंद्र को मिले 2 ऑक्सीजन सिलेंडर

साल्हेवारा। स्वर्गीय गोविंद लाल अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र संदीप अग्रवाल एवं पौत्र आभास अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हेवारा को 2 ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए। अग्रवाल परिवार की इस पहल को जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलती है और समाज में सेवा व परोपकार की भावना को बढ़ावा मिलता है। जिला स्वास्थ्य समिति ने भी अग्रवाल परिवार के इस योगदान की सराहना की है।