रायपुर। डी.डी. नगर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन में लिफ्ट देकर बैग चोरी करने वाले आरोपी शंकर देवांगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुटखा दिलाने के बहाने पीड़ित का बैग लेकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी और वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
