सिंघोला में सुशासन तिहार के समापन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हुए

सिंघोला में सुशासन तिहार के समापन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हुए **

 *सरपंच मुकेश साहू की मांग पर अतिरिक्त पानी टंकी निर्माण, सीसी रोड के लिए 8 लाख रुपए  की तत्काल दी स्वीकृति**

 *पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विष्णु देव साय सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी**

 राजनांदगांव। ग्राम पंचायत सिंघोला  में सुशासन तिहार 2025 समस्याओं का समाधान आपके शहर, आपके गांव के अंतर्गत 8 अप्रैल से 31 में 2025 तक आयोजित किया गया।इसके समापन दिवस पर ग्राम पंचायत सिंघोला के हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 डॉ.रमन सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवित कर किया। ग्राम पंचायत सिंघोला सरपंच मुकेश साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को गजमाला से पहना कर स्वागत सम्मान किया।

 सुशासन तिहार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का मतलब है कि लोगो के गांव के समस्याओं का निराकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने गर्मी के दिनों में एक महीना के लिए सुशासन तिहार मनाया है. और पूरे प्रदेश में माननीय विष्णु देव साय सरकार ने हेलीकॉप्टर से गांव-गांव जाकर लोगों से चर्चा की और उसके समस्याओं का निराकरण किया जिसमें सभी जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ,जनपद पंचायत सीई ओ सभी लोग गर्मी में लोगों के समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया।

 डॉ.रमन सिंह ने आगे कहा कि विष्णु देव साय सरकार को अभी मात्र डेढ़ साल हुए हैं और पूरे गांव के अंदर महीने भर में पूरे प्रदेश में हेलीकॉप्टर में पहुंचकर गांव का  चर्चा कर निराकरण किया और पूरे देश हिंदुस्तान में पहला मुख्यमंत्री है जिन्होंने 3100 प्रति किवटल धान का समर्थन मूल्य देने का काम किया है,70 लाख महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि दे रही है। 2 साल बोनस के  राशि देने का काम 3170 करोड़, 5500 रुपए तेंदूपत्ता संग्रहको को देने का काम,सड़क के काम,सड़क पुल पुलिया पंचायत में पंचायत के लिए महिला भवन, सीसी रोड, छोटे-छोटे सीमेंट के रोड मंगल भवन पंचायत भवन विकास को गति को और आगे बढ़ाने के लिए आपके सुझाव लिया गया है जो सरकार की कार्य योजना बनेगी वह सरकारी नहीं बनेगी आवेदन के आधार पर ही सरकार की कार्य योजना बनेगी वहीं आवेदक को एक महीना के अंदर लिया गया है यही सुशासन तिहार का मतलब है इस काम को धीरे-धीरे करने का गुंजाइश है जैसे-जैसे फंड आएगा वैसे-वैसे काम को अंजाम दिया जाएगा।

  प्रधानमंत्री आवास योजना में जो आवेदन आया है 1700 आवेदन आए थे जिसमें से 924 पूर्व के सूची है  98 प्रकरण का तत्काल निराकरण होना है और बाकी बचे हुए आवास हितग्राहियों को  आने वाला एक दो साल में सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिल जाएगा।

*पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरपंच मुकेश साहू की मांग पर तत्काल दी मंजूरी**

ग्राम पंचायत सिंघोला सरपंच मुकेश साहू के मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने तत्काल मंच में अतिरिक्त पानी टंकी निर्माण की स्वीकृति प्रदान की और दो अलग-अलग गलियों में सीसी रोड निर्माण के लिए चार चार लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आगे कहा कि देश के यशस्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजना है कि घर के छत में सौलर पैनल लगाए और बिजली को खुद पैदा करें इसमें सरकार सब्सिडी दे रही है और 5 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा इसकी सारी जानकारी पंचायत में आपको मिल जाएगी।