भाजपा की सरकार आते ही बढ़ जाती है अवैध शराब बिक्री और रेत की कालाबाजारी-संतोष पिल्ले

राजनांदगांव  / नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने जिले में बह रही अवैध शराब‌ की गंगा और खनिज माफियाओं के अवैध रेत खनन व इसकी कालाबाजारी को देखते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जब-जब भाजपा की सरकार सत्ता में आती है अवैध शराब के कारोबारी बढ़ जाते हैं और नदियों के अवैध रेत उत्खनन करने वालों को तो एक प्रकार से लायसेंस मिल जाता है। इससे  इनकी बल्ले-बल्ले रहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बह रही अवैध शराब की गंगा के चलते जहां तस्करों की चांदी हो जाती है वहीं धरती के सीने को खोखला करने वाले अवैध  खनिज उत्खनन कर्ता व नदियों के सीने को चीर कर अवैध रेत निकालने वाले माफियाओं का पांचों उंगलियां घी में रहता है। भाजपा  के राज में ये माफिया बड़े ठाठ से अपना धंधा चलाते हैं।
भाजपाइयों द्वारा इन तत्वों को शह
श्री पिल्ले ने कहा कि इन तत्वों को सबसे ज्यादा शह भाजपा सरकार व उनके नुमाइंदे द्वारा दी जाती है जिसका जीता जागता सबूत शहर के मोहड़ वार्ड पार्षद हैं। उसके ही कारण मोहड़ से हो कर  बह रही शहर की जीवनदायिनी नदी शिवनाथ से चोरी – छिपे रेती निकलने का कुचक्र किया जा रहा था। जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से रेती निकाली जा रही था। गनीमत है कि मोहड़ वार्ड वासियों की नजर उन पर पड़ गई और रोक थाम के लिए आगे बढ़े तो रेत माफियाओं ने उन पर गोलियां चला दीं। श्री पिल्ले ने कहा कि संस्कार धानी कहा जाने वाले क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है। यदि भाजपा वाले इस तरह को निंदनीय काम को अंजाम देते रहे तो देशी कट्टा की जगह ऐ के 47 जैसे आग्नेयास्त्र भी निकल‌ सकता है।
श्री पिल्ले ने कहा कि प्रशासन को ऐसे तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाना चाहिए।