ऑपरेशन निश्चय : 3.5 किलो गांजा के साथ दुर्ग के दो युवक गिरफ्तार

रायपुर। डी.डी. नगर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत सरोना श्मशान घाट के पास से 3 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ दुर्ग के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 1.75 लाख रुपये का गांजा जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी शुभांसु मिरचे और यादवेन्द्र यादव उर्फ बिट्टु के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।