25.27 ग्राम हेरोईन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। आमानाका पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नया बायपास टाटीबंध से 25.27 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में राकेश कुमार (42), निवासी फिरोजपुर पंजाब एवं हरभजन सिंह (40), निवासी कबीर नगर रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोईन और मोटरसाइकिल CG-25-L-6891 जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 2.67 लाख रुपये बताई गई है। दोनों के खिलाफ थाना आमानाका में धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।