गांजा तस्करी मामले में 6 आरोपियों को 10-10 साल की सजा

रायपुर। सिटी कोतवाली पुलिस की प्रभावी विवेचना के बाद एनडीपीएस एक्ट के मामले में छह आरोपियों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास व एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने गांजा तस्करी का अपराध सिद्ध पाए जाने पर यह दंडादेश पारित किया। मामला दिसंबर 2024 में 2 किलो गांजा जब्ती से जुड़ा है।