CG Big Breaking : सीएम,डिप्टी सीएम सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रियों में बंटे विभाग,देखिए सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के बाद सभी को मंत्रियों को मिलने वाले विभागों का इंतजार था। आखिरकार वह इंतजार खत्म हो गया है। देर शाम मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो

उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल एवं उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति

रामविचार नेताम

आदिमजाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण

केदार कश्यप

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता

दयालदास बघेल

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण

ओपी चौधरी

वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं संख्यिकी

लखनलाल देवांगन

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम

लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास विभाग

श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य विभाग

टंकराम वर्मा

खेलकूद एवं युवा कल्याण