रायपुर में प्रियंका गांधी का विकास उपाध्याय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत

 

रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने 25 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सुबह रायपुर पहुंचीं। रायपुर विमानतल पहुंचने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम विधानसभा के आमजनों ने भव्य स्वागत किया।
विकास उपाध्याय ने कहा कि पूरे भारत देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की जनता भी कांग्रेस परिवार को काफी पसंद करती है, इसीलिए छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आये कांग्रेस परिवारों के नये-नये तरीकों से स्वागत किये जा रहे हैं। इसी प्रकार आज रायपुर एयरपोर्ट में पहुँची प्रियंका गांधी के स्वागत में काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन एकत्रित हुए। इस पर प्रियंका गांधी अपने आप को रोक न सकीं और आम जनमानस से मिले स्नेह व प्रेम की भावना को स्वीकार किया।

विकास उपाध्याय ने कहा, यह अधिवेशन और भी ऐतिहासिक होते नजर आ रहा है। जिस प्रकार से आम जनमानस में एक उत्साह की लहर देखने को मिल रही है, वहीं कांग्रेस के प्रति सभी का रूझान भी बढ़ते ही जा रहा है। आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा के आमजनों ने रायपुर एयरपोर्ट में पहुँचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया। यह अधिवेशन भाजपा को चुनौती भी है कि इस अधिवेशन के पूर्व जितने भी हथकंडे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अपनायें हैं वह सब पर पानी फिरते साफ देखा जा सकता है।