रायपुर/जिला रायपुर आज दिनांक 28 फरवरी 2023। को छत्तीसगढ़ डायल 112 सी-4 सिविल लाईन रायपुर में अति.पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता* ने 11 जिलों में संचालित डायल 112 आपातकालीन सेवा के सुचारू संचालन हेतु सभी जिला प्रभारियों की मिटिंग ली। सभी जिला प्रभारियों को ईआरव्ही रिस्पांस टाईम सुधारने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे जन मानस को इस योजना का समय पर एवं अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

इस दौरान 9पुलिस अधीक्षक डायल 112 डॉ. संगीता माहिलकर* एवं उप पुलिस अधीक्षक के.पी.एस. धुर्वे, साथ ही रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय, उप निरीक्षक उषा ठाकुर, सिंधु साहू, रजनीश कौशिक एवं राजेशचन्द्र शाही उपस्थित रहें।
