रजक युवा सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम अरुण साव – सेवा, स्वच्छता में रजक समाज का अहम योगदान

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को सिम्स ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित रजक युवा गाडगे सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रजक समाज सेवा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

श्री साव ने कहा कि साय सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और समाज के परंपरागत व्यवसाय को आगे बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम में रजककार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजजन उपस्थित रहे।