DMF की राशि जनता के लिए, खनिज चोरी पर सख्ती: बृजमोहन अग्रवाल

बलौदाबाजार/रायपुर, | रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को बलौदाबाजार-भाटापारा में DMF शासी परिषद की बैठक में कहा कि खनिज निधि का पारदर्शी उपयोग हो और खनिज चोरी पर सख्ती से रोक लगे। उन्होंने खदानों में वे-ब्रिज अनिवार्य करने व निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में तय हुआ कि शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। DMF से अगले तीन वर्षों में स्कूलों में स्मार्ट क्लास, शौचालय, खेल मैदान व जरूरत अनुसार संविदा शिक्षकों की नियुक्ति होगी। ₹20 करोड़ शिक्षा और ₹15 करोड़ स्वास्थ्य पर खर्च होंगे। सभी CHC/PHC का उन्नयन और एम्बुलेंस सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

CSR राशि के स्थानीय उपयोग पर बल देते हुए अग्रवाल ने कहा कि कंपनियां CSR से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लें और राशि सीधे जिला प्रशासन को दें।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सभी सरकारी दफ्तरों में पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर दीपक सोनी समेत अधिकारी मौजूद रहे।