बलौदाबाजार | 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कुराश और नेटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। विजेताओं का सम्मान कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल व कमलेश जांगड़े ने संयुक्त जिला कार्यालय में गुलदस्ता भेंट कर किया।
इस मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी ने राज्य सरकार की ओर से स्वर्ण पदक विजेता को ₹21 हजार, रजत को ₹15 हजार व कांस्य पदक विजेता को ₹10 हजार का चेक प्रदान किया।
