सुकुलदैहान पुलिस की कार्रवाई, चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। थाना सुकुलदैहान क्षेत्र के गांव डीलापहरी में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने व चाकू से हमला करने वाले आरोपी मिथलेश कुमार वर्मा (26) को सुकुलदैहान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी छत्रकुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई की रात आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए बटनदार चाकू से उस पर, उसके पिता व भाई पर हमला किया। मामला दर्ज कर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में सउनि चंपेश ठाकुर, प्रआर चंद्रभूषण सिन्हा, आरक्षक कुलदीप पटले, खिलेश्वर जंघेल व चालक रूपेंद्र साहू की सराहनीय भूमिका रही।