ड्राइवर के बयान से मचा हड़कप भाजयुमो नेता का नाम आया सामने
राजनांदगांव : डोंगरगांव नगर के आउटर स्थित घुमरिया नदी के साल्हे घाट में शनिवार को राजस्व टीम ने अवैध रेत उत्खनन व परिवहन में लगे ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं राजस्व टीम ने पहली दफा जमकर तेवर दिखाते हुए अवैध खनन स्थल की भी नपाई कर दी। राजस्व टीम ने लगभग 2 हजार वर्गमीटर अवैध रेत खनन व परिवहन की पुष्टि की है।
राजस्व टीम मुताबिक सुबह 10 बजे नगर के साल्हे घाट में अवैध रेत खनन व परिवहन की शिकायत मिली थी। उच्चाधिकारी के आदेश पर राजस्व निरीक्षक भारत शिवना एवं पटवारी नीरज द्विवेदी मौके पर पहुंचे। खदान में एक ट्रैक्टर को रेत सहित जब्त किया गया। वहीं ट्रैक्टर में 100 घन फिट रेत होने की पुष्टि की हुई है। इस दरम्यान ट्रैक्टर के ड्राईवर विश्वकर्मा द्वारा राजस्व टीम व मीडिया को बताया गया कि ट्रैक्टर मोहड़ निवासी किसी भोला देवांगन की है। टीम की पूछताछ में ड्राइवर द्वारा टैक्टर को डोंगरगांव नगर के किसी भाजयुमो पदाधिकारी द्वारा किराये में लाकर रेत निकासी कराये जाने की जानकारी दी गई। उपरांत खनन स्थल की भी नाप की गई। पटवारी के मुताबिक लगभग 40 बाई 65 वर्गमीटर एवं 2 मीटर गहराई यानि 2 हजार वर्गमीटर से अधिक रेत उत्तखनन कर परिवहन की पुष्टि हुई है।
– राजनैतिक हस्तक्षेप से हुई नपाई –
राजस्व टीम ने विशेष दिशानिर्देश मिलने के बाद आखिरकार खनन स्थल की भी नाप कर डाली। उल्लेखनीय है नगर में रेत उत्तखनन में अमूमन वाहनों पर ही कार्रवाई की जाती रही है। अब तक कार्रवाई में कमतर ही खनन स्थल की नाप की गई है। लेकिन इस बार मसला भाजयुमो के पदाधिकारी से जुड़ा है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो डेड़ वर्ष से सत्तापक्ष के मंडल स्तर के एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा रेत मुरुम में अपना मोनोपल्ली चलाया जा रहा था, लेकिन इस बार उनकी अनदेखी होने से युवा पदाधिकारी के खदान की नपाई करा देने की चर्चा राजनैतिक हल्को में है।
भाजयुमो पदाधिकारी का है खेल
सूत्रों के मुताबिक साल्हे घाट में डोंगरगांव भाजयुमो के एक शीर्षस्थ पदाधिकारी द्वारा 2 वर्षों से अवैध रेत उतखनन व परिवहन हेतु आसपास के गांवों से ट्रैक्टर किराए में लाकर रेत निकासी किया जाता है। इन्हें स्थानीय नेता के संरक्षण की भी चर्चा है। बताया जाता कि रेत मुरुम के दीवाने एक पूर्व पदाधिकारी की अनदेखी युवा नेता को भारी पड़ गई
बॉक्स
0– ट्रैक्टर जब्त कर खनन स्थल की नाप की गई। 2 हजार वर्ग मीटर खनन की पुष्टि हुई है। जल्द प्रतिवेदन सौंपेंगे।
नीरज द्विवेदी, पटवारी
