डोंगरगांव में अवैध मुरुम-रेत खनन पर भड़की कांग्रेस; एसडीम को 3 दिनो का दिया अल्टीमेटम

जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

​डोंगरगांव : क्षेत्र में लंबे समय से बेखौफ चल रहे मुरुम और रेत के अवैध उत्खनन को लेकर अब सियासत गरमा गई है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव ने इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसडीम को ज्ञापन सौंपा है कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन और चक्काजाम करेगी ​ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टिकेश साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन डोंगरगांव ब्लॉक के कई चिन्हित स्थानों पर मुरुम और रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है हैरानी की बात यह है कि प्रिंट मीडिया और विभिन्न विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी लगातार प्रशासन के संज्ञान में लाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन की यह चुप्पी अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद कर रही है अवैध उत्खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ आईपीसी (IPC) के धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है कार्यकर्ताओं का कहना है मुरूम एवं रेत माफिया ने संसाधनों की लूट से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि शासन को भी लाखों रुपये का राजस्व की हानि हो रही है ​कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है यदि 3 दोनों के भीतर चिन्हित स्थलों पर मशीनों और डंपरों की गड़गड़ाहट शांत नहीं हुई, तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उन सभी स्थलों का घेराव करेगी जहां अवैध उत्खनन हो रहा है। इस दौरान होने वाले किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टिकेश साहू डॉ नरेंद्र साहू वीरेंद्र बोरकर अखिलेश नखत मोहन अय्यर संजय मुटकुरे मयंक यदु प्रियंक जैन रोशन यदु मोहनीश साहू देवेंद्र साहू लिलेश पटेल बद्री नारायण शुक्ला लक्ष्मी नारायण वैष्णव हेम सिंह साहू सुंदर साहू सद्दाम खत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे