छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, ₹10 लाख की सम्मान राशि की घोषणा

रायपुर, । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टीम को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी के योगदान पर गर्व जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में आकांक्षा ने टीम की फिटनेस व रिकवरी में अहम भूमिका निभाई है। उनके समर्पण और सेवा को सराहते हुए राज्य सरकार ने ₹10 लाख की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।
श्री साय ने कहा कि आकांक्षा की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि छत्तीसगढ़ की और भी बेटियाँ देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करें।