रायपुर। नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में शुक्रवार को जनवरी से जून 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए 55 अधिकारियों-कर्मचारियों का सामूहिक सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, डॉ. अनामिका सिंह, अम्बर अग्रवाल समेत निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने कहा कि निगम कर्मचारियों की बदौलत ही रायपुर में विकास की गंगा बही है। सभापति ने कहा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाने और स्वत्वों का समय पर भुगतान करना निगम की जिम्मेदारी है।
आयुक्त विश्वदीप ने सभी सेवानिवृत्तों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निगम से जुड़े रहें और अपने अनुभव से योगदान देते रहें।
संघ की ओर से कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकर पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।

