माना थाना क्षेत्र से बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 3 दोपहिया वाहन बरामद

रायपुर। माना थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनमें एक बालक विधि के साथ संघर्षरत पाया गया। आरोपियों के कब्जे से 3 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दिनेश पाल (25) निवासी तुता, अभनपुर और एक नाबालिग मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। एंटी क्राइम और सायबर यूनिट को सूचना मिली थी कि दोनों युवक बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने माना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करना कबूल किया। दोनों के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 235/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यामन देवांगन, साइबर यूनिट प्रभारी शंकर ध्रुव और अन्य टीम सदस्य शामिल रहे।