सांसद खेल महोत्सव की तैयारी शुरू, बृजमोहन अग्रवाल ने ली बैठक

रायपुर ।रायपुर में भव्य सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। इसे लेकर आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

यह महोत्सव रायपुर व बलौदा बाजार-भाटापारा के 9 विधानसभा क्षेत्रों और 21 विकासखंडों में ब्लॉक व जिला स्तर पर होगा। खो-खो, कबड्डी, फुबड़ी, गेड़ी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज सहित 12 खेलों में प्रतियोगिताएं होंगी। मुकाबले अंडर-19 और ओपन वर्ग में होंगे।

सांसद अग्रवाल ने कहा, “महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है।” आयोजन की औपचारिक घोषणा 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस को की जाएगी।

बैठक में खेल अधिकारी रूपेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु भारती, संजय गुहे समेत कई विशेषज्ञ व प्रतिनिधि मौजूद रहे।