रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में 4288 कंपनियों के बंद होने पर भाजपा सरकार से जवाब मांगा है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री निवेश लाने विदेश जा रहे हैं, जबकि राज्य में पहले से संचालित उद्योग दम तोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी और उद्योग विरोधी नीतियों के कारण स्पंज आयरन, रोलिंग मिल, राइस मिल, शक्कर कारखाने और एथेनॉल प्लांट बंद हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों से जहां औद्योगिक विकास हुआ था, वहीं भाजपा राज में हालात बिगड़े हैं।
वर्मा ने आरोप लगाया कि सीएम का विदेश दौरा सिर्फ दिखावा है, जबकि राज्य में लाखों युवा बेरोजगारी झेल रहे हैं।

