बिग न्यूज़ अपडेटेड : 2 दिनों में टिकटों की कालाबाजारी करने वाले 9 व्यक्तियों से कुल 66 टिकट जब्त

रायपुर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच की टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मिलते ही पुलिस अफसरों ने तत्काल एक्शन लिया। 21 जनवरी को शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में भारत बनाम न्यूजीलैण्ड एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच की टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में लगातार पुलिस को सूचनाएं प्राप्त हो रही थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने 20 जनवरी को थाना गंज क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में टिकटों की कालाबाजारी करते 5 व्यक्तियों को पकड़कर उनके कब्जे से 22 नग टिकट जब्त की।पांचों व्यक्तियों के खिलाफ थाना गंज में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई की जा रही है।

इसी तरह टीम के सदस्यों ने 19 जनवरी को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कटोरा तालाब पास टिकटों की कालाबाजारी करते कुरूद धमतरी निवासी राहुल वारयानी एवं आकाश वारयानी को पकड़कर उनके कब्जे से 25 नग टिकट तथा जनवरी को थाना टिकरापारा क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका पास टिकटों की कालाबाजारी करते रायपुर निवासी तनमय जैन एवं अमनदीप सिंह को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जब्त की। चारों व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन एवं टिकरापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई की जा रही है।

इस प्रकार 2 दिनों में टिकटों की कालाबाजारी करने वाले कुल 9 व्यक्तियों से कुल 66 नग टिकट जब्त किया गया है

रायपुर पुलिस के मुताबिक टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस ने इनके खिलाफ की कार्रवाई*

*1. रोहित कुमार झा 21 साल निवासी महामाया मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती रायपुर।*

*2. अब्दुल सलाम 22 साल निवासी भाठागांव पुरानी बस्ती रायपुर।*

*3. आदित्य श्रीवास्तव 23 साल निवासी फेस 2 रावतपुरा पुरानी बस्ती रायपुर।*

*4.अशोक दुबे 33 साल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती रायपुर।*

*5. अभिषेक सिंह 22 साल निवासी महामाईपारा पुरानी बस्ती रायपुर।*

*6. राहुल वारयानी 27 साल निवासी कुरूद गांधी चौक थाना कुरूद जिला धमतरी।*

*7. आकाश वारयानी 25 साल निवासी कुरूद गांधी चौक थाना कुरूद जिला धमतरी।*

*8. तनमय जैन 22 साल निवासी पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार टिकरापारा रायपुर।*

*9. अमनदीप सिंह 26 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*