रायपुर। रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार को 4 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहे।
1.67 करोड़ की लागत से नये नगर पालिका भवन का भूमिपूजन, 30 लाख से अटल परिसर निर्माण और 48.66 लाख से आश्रय स्थल का लोकार्पण हुआ। पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 1.90 करोड़ के 76 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि यह वर्ष “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने रतनपुर के लिए अतिरिक्त 4 करोड़ की घोषणाएं कीं। तोखन साहू ने अटल जी को छत्तीसगढ़ का निर्माता बताते हुए डबल इंजन सरकार को विकास के लिए प्रतिबद्ध बताया।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हुए।
