राजनांदगांव, 11 मार्च। खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। औचक निरीक्षण के दौरान 15 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों से 47 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जांच दल ने तुलसीपुर स्थित मानव मंदिर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के अग्रवाल होटल, गुजरात इन, साकी पंजाबी होटल, राधे कृष्ण भोजनालय, राजा भोजनालय, गुरूद्वारा चौक के पाठक भोजनालय और शुद्ध शाकाहारी भोजनालय सहित स्टेडियम रोड के कोकास रेस्टोरेंट, ग्वालियर चाट, महेन्द्र चाट, श्रीनाथ पाव भाजी तथा उरईडबरी के जाप ढाबा, फार्म टू टेबल और अनमोल पंजाबी ढाबा में कार्रवाई की।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इससे घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
