रेत खदान की ऑनलाइन निविदा 12 मार्च को खुलेगी,डोंगरगांव तहसील के ग्राम आसरा की

राजनांदगांव, 11 मार्च। डोंगरगांव तहसील के ग्राम आसरा स्थित खसरा नंबर 360 के भाग, रकबा 2.61 हेक्टेयर क्षेत्र की साधारण रेत खदान के आबंटन के लिए रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई है। इसके लिए एमएसटीसी पोर्टल के जरिए तकनीकी और वित्तीय बोली ऑनलाइन प्राप्त की गई है।
प्राप्त निविदाओं को खोलने की प्रक्रिया 12 मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष राजनांदगांव में की जाएगी। इस दौरान इच्छुक बोलीदाता उपस्थित रह सकते हैं।