रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंत्रालय महानदी भवन में बैठक हुई। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि राज्य के सभी 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक है और घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। कमर्शियल एलपीजी फिलहाल अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों को दी जा रही है। परीक्षाओं को देखते हुए छात्रावासों व शिक्षण संस्थानों को गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने जिलों में गैस के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। साथ ही डीजल-पेट्रोल डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक होने की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है।
