अछोली में लावारिस गायों से ग्रामीण परेशान, आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन गाड़ियां लावारिस पशुओं को थाने में बांधा

डोंगरगांव।ग्राम अछोली के ग्रामीणों ने गांव में लगातार घूम रही लावारिस गायों से परेशान होकर गुरुवार को डोंगरगांव थाना का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि इन आवारा मवेशियों के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने अपनी नाराज़गी जताते हुए तीन गाड़ी भरकर लावारिस गायों को थाने लाकर बांध दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ थाने परिसर में जुटी रही और प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत और प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब मजबूरन उन्हें थाने का रुख करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि आस पास के गांव वाले अपने मवेशियों को हमारे गांव में छोड़ देते हैं जिससे हमारा फसल बर्बाद हो रहा जिसकी शिकायत एसडीएम से भी की गई है इसके बाद भी यदि ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जावेगा l
इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिला प्रशासन के सहयोग से उचित व्यवस्था की जाएगी और जल्द ही इन आवारा मवेशियों के लिए गोठान या अन्य सुरक्षित स्थान सुनिश्चित किया जाएगा।
थाने में गहमा गहमी का माहौल रहा जब तीन गाड़ियों में मवेशियों को भरकर थाना लाया गया तब शहर में यह काफी चर्चा का विषय रहा l

एकांत चंद्राकर,सरपंच भारत भूषण, निलंबर साहू, जगत साहू, बंशी लहरे एवं एवं बड़ी संख्या में समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे l

एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम ने बताया कि लावारिस मवेशियों की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिया है जिसपर विधिवत कार्यवाही की जावेगी l