नगर निगम का सख्त एक्शन : 25 दिनों में 1312 आवारा पशुओं को भेजा गया गौठानों में

रायपुर।उच्च न्यायालय के आदेश और राज्य शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर रायपुर नगर निगम ने आवारा पशुओं के खिलाफ सघन अभियान चलाया। 25 दिनों में सड़कों से 1312 आवारा पशुओं को पकड़कर गौठानों में भेजा गया है।

27 अगस्त को निगम की 10 जोनल टीमों ने 50 पशुओं को धरपकड़ कर काऊकैचर वाहनों से सुरक्षित गौठानों में पहुँचाया। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर चल रहे इस अभियान की मॉनिटरिंग अपर आयुक्त विनोद पांडेय व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीति सिंह कर रहे हैं।

निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त रखा जा सके।