रायपुर। नगर निगम रायपुर की डॉग कैचर टीम ने मोवा, अवंति विहार, कोटा, शंकर नगर, चंगोराभाठा सहित कई इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा श्वानों की धरपकड़ की।
डॉग कैचर वाहन से सभी श्वानों को बैरन बाजार स्थित शासकीय पशु चिकित्सालय ले जाकर नसबंदी की गई। यह कार्रवाई “निदान 1100” में प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित समाधान के तहत की गई।
अभियान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश, अपर आयुक्त विनोद पांडेय और स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह के निर्देश पर संचालित हुआ।
