प्रदेशाध्यक्ष डॉं नीरेंद्र साहू का गृहनगर आगमन आज

डॉ नीरेंद्र साहू छग प्रदेश साहू संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

डोंगरगांव। छग प्रदेश साहू संघ के चुनाव में डॉं नीरेंद्र साहू निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बनाये गए हैं। डोंगरगांव नगर निवासी डॉ साहू एक सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक हैं। वे समाज मे लगातार सक्रिय रहते हुए तहसील युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बतौर सफर प्रारंभ करके राजनांदगाँव जिलाध्यक्ष, 2 कार्यकाल प्रदेश महामंत्री एवं 3 कार्यकाल प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। वे छग प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। अब वे निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बनाये गए हैं।

जिला महामंत्री नीलमणी साहू ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद 20 अगस्त को डॉ नीरेंद्र साहू का राजधानी रायपुर से गृहनगर, वार्ड 13 डोंगरगांव नगर में प्रथम आगमन हो रहा है। जिला साहू संघ द्वारा राजनांदगाँव शहर प्रवेश दौरान आत्मीय स्वागत किया जायेगा। उपरांत गृहनगर आगमन पर तहसील साहू संघ व नगर साहू संघ के द्वारा जंगलपुर से रामपुर, घोरदा, अर्जुनी, सुखरी, अमलीडीह, आरी कोनारी व बगदई सहित डोंगरगांव नगर प्रवेश द्वार में भव्य स्वागत किया जायेगा। पदधिकारियों ने स्वजातीय बंधुओं से उपस्थिति की अपील की है।

छग साहू संघ 1960 से गठित

उल्लेखनीय है कि छग प्रदेश साहू संघ का 1960 में गठन हुआ। इसके बाद से सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ करते थे। कालांतर में प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्वाचन हुए। वहीं कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी जारी रहा है। इस बार पुनः लगभग 2 दशकों के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के फेहरिस्त में डॉं नीरेंद्र साहू राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र से पहले व्यक्ति हैं।