ब्लाक राजनांदगांव सर्व सेन समाज आज मनाएगा सेन महोत्सव”

जिलेभर मे 4 दिवसीय सेन जयंती कार्यक्रम की धूम

जिला राजनांदगाव मे नाई समाज के आराध्य गुरुदेव संत श्री सेन जी महाराज का 724 वी जयंती 4 दिवसीय कार्यक्रम के रूप मे जिला सेन समाज राजनांदगाव द्वारा निर्देशानुसार धूम धाम से मनाया जा रहा है। सेन जयंती की शुरुआत  मातृशक्ति प्रकोष्ठ के नेतृत्व मे दिन रविवार को सेन भवन  सहदेव नगर मे किया गया। इसी क्रम मे दूसरे दिन का कार्यक्रम दिन सोमवार को ब्लाक सर्किल  मे मनाया गया।
जिलाध्यक्ष  श्री शेष नारायण शाण्डिल्य ने बताया की यह “सेन-महोत्सव” के शानदार दो दिवसीय कार्यक्रमो के बाद आज तिसरे दिन “ब्लाक राजनांदगांव सर्व सेन समाज” द्वारा श्री बूढ़ादेव मदिर प्रांगण “भवन” रेवाडीह मे भव्य आयोजन किया जायगा।

जिला संगठन महामंत्री अनुप श्रीवास जी के नेतृत्व मे भव्य बाईक रैली सेन भवन से संस्कारधानी के प्रमुख मार्गो दिग्विजय स्टेडियम के सामने, सहदेव नगर से  भदौरिया चौक, गुरुद्वारा चौक, फौवारा चौक, शीतला मंदिर रोड, दिग्विजय कालेज  दुर्गा चौक, बालगोविन्द् चौक, गांधी चौक, मानव मंदिर चौक, जयस्तम्भ चौक, जूनी हटारी, गुड़ाखु लाइन, आजाद चौक, हलवाई लाइन, भारत माता चौक,  सदर लाइन, बसंतपुर से नंदई चौक, इंदिरा नगर, महामाया चौक, फरहद चौक, होते हुए रेवाडीह मे समाप्त होगा।

जिला सेलून संघ जिलाध्यक्ष ईश्वर श्रीवास ने कहा की बाईक रैली के दौरान संस्कारधानी के नाई बंधुओ द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत और शीतल पेयजल वितरण किया जायेगा।

सर्व सेन समाज राज. के ब्लाक अध्यक्ष श्री अनिल कौशिक ने कहा की बाईक रैली के समाप्ति के बाद रेवाडीह श्री बूढ़ादेव मंदिर प्रांगण भवन मे सेन जी महाराज का पूजा अनुष्ठान होगा। उसके बाद रामायण पाठ और भक्ती भजन होगा तब पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान और सामाजिक अतिथियों का उद्बोधन और कार्य क्रम के अंत मे प्रीति भोज प्रसाद् वितरण द्वारा कार्य क्रम का समापन किया जायेगा।

जिला मीडिया संयोजक इन्द्रद्वीप हीरा सेन ने आगे की कार्यक्रम की जाननकारी दी की इसी प्रकार कल ब्लाक सेन समाज सोमनी टेडेसरा द्वारा सेन महोत्सव् मनाया जायेगा। जिला संयोजक श्री  देवशरण सेन सांसद प्रतिनिधि, जिला सचिव  श्री लोकेश सेन, जिला कोषाध्यक्ष श्री भागवत श्रीवास वरिष्ठ सदस्य मोती श्रीवास, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा श्रीवास,
 जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिव कुमार श्रीवास के साथ कार्यक्रम व्यवस्था के राजू सेन, आदित्य सेन ने जिला मीडिया प्रभारी प्रेम सेन ने सभी नाई भाई बहनो को कार्यकम की सफलता के लिए अधिक से अधिक संख्या मे सपरिवार आने की विनती की है।