अंबेडकर अस्पताल के नए निर्माण स्थलों का स्वास्थ्य सचिव ने किया निरीक्षण

रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी ने अंबेडकर अस्पताल परिसर में प्रस्तावित नव निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ट्रॉमा केयर, क्रिटिकल केयर यूनिट और एकीकृत मातृ-शिशु अस्पताल के लिए चयनित स्थानों की समीक्षा की।

700 बेड के एकीकृत अस्पताल निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य सचिव ने निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीन डॉ. विवेक चौधरी, अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर सहित PWD व CGMSC के अधिकारी मौजूद रहे।