नाबालिग को मॉडिफाइड बुलेट देने पर तिल्दा पुलिस की कार्रवाई, 6000 रुपए समन शुल्क वसूला

रायपुर |तिल्दा नेवरा पुलिस ने तेज आवाज वाले मॉडिफाइड बुलेट चलाते एक नाबालिग को पकड़ा। वाहन उसके पिता का निकला, जिसे मौके पर बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत 6000 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया और मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न सौंपें और यातायात नियमों का पालन करें। तिल्दा पुलिस का सड़क हादसों पर रोक के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।