हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर | रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमृतपाल सिंह (20 वर्ष), टाटीबंध गुरसागर नगर निवासी है, जो हीरापुर वेदांत वाटिका के पास बिना नंबर की एक्टिवा में बैठे ग्राहक की तलाश कर रहा था।

पुलिस ने मौके से 6.91 ग्राम हेरोइन, एक्टिवा स्कूटी, दो मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित करीब ₹1 लाख से अधिक का सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कबीर नगर में NDPS Act की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील दास व उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।