मुख्यमंत्री करेंगे एस्पायर फार्मास्युटिकल यूनिट का उद्घाटन

रायपुर, 18 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 जुलाई को नवा रायपुर, अटल नगर सेक्टर-5 में एस्पायर फार्मास्युटिकल की अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

यह हाई-टेक फार्मा यूनिट ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ अभियान का हिस्सा है, जो राज्य को औद्योगिक और चिकित्सा नवाचार का केंद्र बनाएगी। स्वचालित और पर्यावरण-संवेदनशील इस इकाई से 100 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और निगम-मंडल अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।