राणा किड्स स्कूल का शुभारंभ

रायपुर 20 जनवरी , रोहिनीपुरम तालाब रोड में आज राणा किड्स स्कूल का शुभारंभ योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य ,  मधु चंद्रवंशी जी पार्षद एवं प्रोफेसर लक्ष्मी शंकर निगम जी रिटायर्ड कुलपति के विशेष आतिथ्य में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलन के साथ किया गया सरस्वती वंदना डॉ. शैलजा ने प्रस्तुत किया । तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत के. बी. राणा एवं निमिषा राणा द्वारा किया गया । प्रोफेसर लक्ष्मी शंकर निगम , मधु चंद्रवंशी एवं ज्ञानेश शर्मा जी ने अपने संबोधन में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने पर जोर देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए । स्कूल के प्रारंभ एवं राणा कोचिंग सेंटर की जानकारी के. बी. राणा ने अपने उदबोधन में किया । आभार प्रदर्शन निमिषा राणा एवं मंच संचालन त्रिपतेज सिंह ने किया । इस अवसर पर विजन न्यूज़ सर्विस के प्रधान संपादक नवीन जैन , कृष्ण कुमार निगम , दीपक सिंह , कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम , प्रीति निगम के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।