रायपुर | तिल्दा नेवरा पुलिस ने रेलवे फाटक जोता के पास गांजा बेचने की फिराक में घूम रही 55 वर्षीय महिला सकुन तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 540 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 5,000रुपए है, बरामद किया गया।
थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। महिला आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी सकुन तिवारी अटल आवास, वार्ड क्रमांक 22, तिल्दा नेवरा की रहने वाली है।
