हिस्ट्रीशीटर प्रदीप चन्द्राकर गांजा और 9 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

रायपुर |थाना अभनपुर क्षेत्र के उपरपारा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर प्रदीप चन्द्राकर को 4.5 किलो गांजा और 9 लाख नकद के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जप्त माल की कुल कीमत लगभग 9.52 लाख आंकी गई है।

यह कार्रवाई एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट और अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी के तहत FIR दर्ज की गई है।

प्रदीप चन्द्राकर के खिलाफ हत्या, लूट, जुआ, चोरी समेत एक दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह अभनपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में जेल जा चुका है।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, परेश पांडेय, कृपासिंधु पटेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।