सुने मकान में चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो लाख का माल बरामद

रायपुर | थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोंदेखुर्द में एक सूने मकान में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व विधानसभा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी तरुण जोशी (25) को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 12.5 ग्राम सोना व 40 तोला चांदी के जेवरात, कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

घटना 15-16 नवंबर 2024 की रात की है, जब प्रार्थी के बुजुर्ग परिजन ताला लगाकर उनके घर सोने चले गए थे। सुबह ताला टूटा और जेवर-नकदी गायब मिले। FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर की सूचना से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।

तरुण जोशी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 703/24, धारा 331(4), 305(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत, परेश पाण्डेय, कृपासिंधु पटेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।