दुकानदार माने, अब नहीं फैलाएँगे दुकानें सड़कों पर एवरग्रीन चौक से चिकनी मंदिर तक चलेगा सख़्त नियम

रायपुर। नगर निगम जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा और जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव की समझाइश पर एवरग्रीन चौक से चिकनी मंदिर तक के दुकानदारों ने सड़क पर दुकान न फैलाने और निर्धारित सीमा में सामान रखने पर सहमति जताई है।

दुकानदारों को रोड मार्किंग के भीतर ही पार्किंग करने कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि नियम तोड़ने पर ई-जुर्माना और दुकान सील की जाएगी।

श्री शर्मा, श्री ध्रुव व निगम अधिकारियों ने पूरे बाजार का निरीक्षण किया और यातायात सुगम बनाने दुकानदारों से सहयोग मांगा, जिसे सभी ने स्वीकार किया।