तहसीलदार ने की कार्यवाही,माहुल झोपड़ी में अवैध रूप से मुरुम उत्खनन करते एक हाइवा और जेसीबी जप्त

अवैध रेत उत्खनन और लाल ईट पर भी कार्यवाही होगी

डोंगरगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश में एस. डी. एम. मनोज कुमार मरकाम के मार्गदर्शन में तहसीलदार पी एल नाग ने 14 मई मंगलवार को दोपहर में ग्राम माहुल झोपड़ी में अवैध रूप से मुरूम उत्खन करते जनक सिन्हा द्वारा अवैध मुरम उत्खनन बिना परमिशन के लंबे समय से कर रहे थे जिनकी शिकायत मिली थी जिस पर तहसीलदार ने मौके निरीक्षण कर जांच किया गया जहां पर खनिज विभाग द्वारा कोई भी रायलटी पर्ची जारी नहीं हुआ था मौके से एक हाइवा और जेसीबी को जप्त कर थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया , है इसके पूर्व दो दिन पहले नायब तहसीलदार झरना राजपूत ने ग्राम बुद्धू भरदा में भी अवैध रेत उत्खनन पर सैकड़ो ट्रीप रेत जप्त की कार्यवाही हुई थी।
एसडीएम मनोज कुमार मरकाम ने तहसीलदार पी एल नाग को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन पर शीघ्र कार्यवाही के लिए आदेश किया गया है।
इस कार्यवाही में क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन और मुरम खनन करने वाले माफिया दहशत में हैं।