रायपुर। मौदहापारा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रामू राय (52 वर्ष), निवासी जोरा पारा, को शारदा चौक RDA बिल्डिंग के पीछे स्टील का धारदार चाकू लहराते हुए पकड़ा गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 125/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एएसपी लखन पटले और सीएसपी केसरी नंदन नायक के निर्देशन में चलाई जा रही अपराध विरोधी मुहिम के तहत की गई।
