Shiva Book ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़

नागपुर में दबिश, खैरागढ़ पुलिस की कार्रवाई में 6 गिरफ्तार

नागपुर में दबिश, खैरागढ़ पुलिस की कार्रवाई में 6 गिरफ्तार

खैरागढ़/छुईखदान/नागपुर:
सट्टा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खैरागढ़ पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। Shiva Book नामक ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से चल रहे नेटवर्क को ध्वस्त कर, पुलिस ने नागपुर में छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक किराए के फ्लैट में बैठकर पूरे देश में ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे।

क्या-क्या मिला?

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में डिजिटल और दस्तावेजी सामग्री जब्त की:

₹50,000 नगद

₹2,28,727 बैंक खातों में जमा

25 मोबाइल, 2 लैपटॉप

26 ATM कार्ड, 19 बैंक पासबुक, 14 चेकबुक

8 आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट

11 सिम कार्ड, 4 वाई-फाई राउटर, 4 रजिस्टर

कुल ज़ब्ती: करीब 7.5 लाख की संपत्ति
बैंक ट्रांजेक्शन: 20 करोड़ रुपए से ज़्यादा का लेन-देन उजागर

गिरफ्तार आरोपी:

  1. क्षत्रपाल पटेल (21) – पलान्दुर, डोंगरगढ़
  2. निकुंज पन्ना (24) – किलकिला, जशपुर
  3. समीर बड़ा (22) – किलकिला, जशपुर
  4. धनंजय सिंह (34) – सुपेला, दुर्ग
  5. चंद्रशेखर अहिरवार (33) – सुपेला, दुर्ग
  6. डूमेश श्रीवास (21) – दुर्ग फरार आरोपी:

वेदप्रकाश जोशी, निवासी अण्डा (दुर्ग)

अन्य अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

कैसे हुआ खुलासा?

छुईखदान थाना क्षेत्र में एक स्थानीय आरोपी की निगरानी के दौरान पुलिस को ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों का सुराग मिला। साइबर सेल की तकनीकी जांच से नागपुर में एप संचालन की पुष्टि हुई। तत्पश्चात विशेष टीम को नागपुर भेजा गया, जहां दबिश देकर इस सट्टा गिरोह को पकड़ा गया।

आगे की कार्रवाई:

सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की गहन जांच जारी है।

एप के अन्य नेटवर्क की सघन तलाश में पुलिस जुटी है।

ऑनलाइन सट्टा का फैलता जाल अब गांव-शहर की सीमाएं लांघकर अंतरराज्यीय रूप ले चुका है। खैरागढ़ पुलिस की यह कार्रवाई ना सिर्फ एक मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि अवैध काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

📰 जतन चंडिका न्यूज़ आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे और साफ शब्दों में।
📲 जुड़े रहें, जागरूक बनें।