सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव पर्व

आरती-पूजा सहित भजन- कीर्तन, सामूहिक रामायण पाठ, सुंदर काण्ड पाठ की रहेगी धूम,,,,,,दोपहर महाप्रसादी वितरण

राजनांदगांव / चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को महावीर हनुमान जयंती की धूम रहेगी। शहर सहित पूरे अंचल भर में 2 अप्रैल को श्री राम भक्त हनुमान जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। बता दें कि वीरवर हनुमान जन्मोत्सव पर्व को लेकर भक्तों में खासा उल्लास बना हुआ है। पुराना गंज चौक समीप स्थित सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे से अंखड रामायण पाठ आयोजित है वहीं कल 2 अप्रैल को सुबह 5 बजे से लेकर देर शाम रात तक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।‌ बाल समाज के संयोजक दामू भूतड़ा ने बताया कि मंगलवार को बालाजी मंदिर में महिलाओं द्वारा दिन भर रामायण पाठ व हनुमान चालीसा पाठ जारी  रहा वहीं आज बुधवार को 1 अप्रैल को मंदिर में सुबह 9 बजे से अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है
भगवान बालाजी का होगा दुग्धाभिषेक
हनुमान जयंती अवसर पर सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर में जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाने के लिए दामू भूतड़ा, संतोष हूंका ,सचिन अग्रहरि,नंदू भूतड़ा,पवन डागा ,मनीष खंडेलवाल,नीरज माहेश्वरी, बिसन अग्रवाल, विकास अग्रवाल,मोहन मेश्राम ,मनोज बैद,राजू
खंडेलवाल, रतन,कैलास राठी, राजेश पोरवाल आदि जुटै हुए हैं। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि 150 वर्ष पुरानी सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती की धूम रहेगी। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी तत्पश्चात 5 बजे से सामूहिक रामायण पाठ,8 बजे भगवान बालाजी का दुग्धाभिषेक तदुपरांत 9 बजे श्रृंगार आरती,10 बजे पूजन -हवन के बाद सुंदर काण्ड का पाठ तत्पश्चात दोपहर12 बजे से 3 बजे तक महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि बालाजी मंदिर में विगत 45 साल से हनुमान जन्मोत्सव पर महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है।‌ हनुमान भक्त एवं श्रद्धालु जन भगवान बालाजी हनुमान की महाप्रसादी कृपा  प्रसाद के रुप में ग्रहण करते हैं।
इसके बाद 4 बजे से सामूहिक सुंदर काण्ड पाठ तत्पश्चात शाम 7 :30 बजे भगवान बालाजी की महाआरती होगी। इसके बाद शाम 8 बजे से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।बाल समाज के संयोजक दामू भूतड़ा ने हनुमान जयंती पर सिद्ध पीठ बालाजी धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में  अधिकाधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है