राधिका खेड़ा को कांग्रेस से न्याय नहीं मिलेगा : अरुण साव

डिप्टी सीएम ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं। आज डिप्टी सीएम साव सक्ति और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा की और कांग्रेस की कलह पर निशाना साधा। उन्होंने राधिका खेड़ा मामले में कहा कि कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता न्याय के लिए तरस रही है और कांग्रेस पार्टी जांच का दिखावा कर रही है। राधिका खेड़ा को कांग्रेस पार्टी से न्याय नहीं मिलेगा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सवालों के जवाब भी दिए।

राधिका खेड़ा को कांग्रेस से न्याय नहीं मिलेगा : अरुण साव