देश मे आएगी कांग्रेस की इंडिया गठबंधन सरकार : दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से कर भाजपा पर किया प्रहार

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज मीडिया से चर्चा की। दीपक बैज ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भाजपा से अधिक लोकसभा सीट आएंगी। जिस तरह से पहले और दूसरे चरण का मतदान हुआ अब तीसरे चरण में उससे बेहतर कांग्रेस के लिए माहौल रहेगा।4 जून के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का बयान भी बदल जाएगा। देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार, कांग्रेस की सरकार बन रही है।