सीएम का ट्वीट : अप्रैल माह में कभी भी करें आवेदन,1 तारीख से ही मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्प्ष्ट किया है कि घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल से ही बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। सीएम बघेल ने इस संदर्भ में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि अप्रैल माह में किसी भी दिन मिले आवेदनों पर 1 अप्रैल से ही बेरोजगारी भत्ता देय होगा।