राजनांदगांव, 25 अक्टूबर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ ने संविदा कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा, दुर्घटना बीमा और अनुकंपा नियुक्ति सहित कई मांगों पर प्रस्ताव विद्युत कंपनी प्रबंधन को सौंपा है।
महासंघ ने बताया कि प्रबंधन ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए नवंबर माह में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। इसमें 2004 के बाद नियुक्त नियमित कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली भी शामिल है।
महासंघ के प्रदेश मंत्री चेतनानंद दुबे ने बताया कि इन मांगों को लेकर महासंघ ने पहले 9 अक्टूबर को रायपुर में विशाल धरना दिया था, जिसके बाद चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने 17 अक्टूबर को द्विपक्षीय बैठक बुलाई थी।
बैठक में बीएमएस के राधेश्याम जायसवाल, महासंघ अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री नवरतन बरेठ, कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित
